Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2020

टूट चुका हूं मै।

 टूट चुका हूं मै आ बचाले ले मुझे की प्यार है तुझे आज भी ये बतादे मुझे, दुनिया के सारे गम भूलजाऊ अपनी मोहब्बत का वो जाम फिर पिलादे मुझे, छोड़ा था तुने हमें पराया कहकर दिल लगाया तुने गैरो को अपना समझकर, इस कदर टूट गया था मै तेरे जाने के गम से के निकल नहीं पाया हूं तेरी यादों के भँवर से वो पुराने गिलेशिखवे भुलाके अपनाले मुझे सुन टूट चुका हूं मै आ बच़ाले ले मुझे, अकेला होगया था इतना की खूदसे ही डरने लगा था रातो को अकेले अपने - आप से बातें मै करने लगा था शायद लगने लगा था की नहीं आएगी तू वापिस इसलिए तुझे खोने के गम से मै डरने लगा था, इन अकेली रातों मै कुछ घेरी बातों मै अपना साथी बनाले मुझे सुन टूट चुका हूं मै आ बचालेे मुझे आ बचाले मुझे। -Akrit If you like my work then share,comment your thoughts and follow to support my work. Social Handles

दिल ही तो था टूट गया।

 आज वो यू छोड़कर चली गई हमे जैसे कोई बच्चा अपने खिलौने से ऊब गया चलो कोई बात नहीं दिल ही तो था टूट गया, रिश्ता उनका हमारा काफी प्यारा था मानो जैसे दो लोगो के जीने का वही सहारा था, आज वो रिश्ता किसी किताब के आखरी पन्ने मै दबकर रूठ गया चलो कोई बात नहीं दिल ही तो था टूट गया, वो वक़्त बड़ा सुहाना था प्यार उनका हमारा काफी पुराना था कुछ सपने देखे थे हमने भी जो काफी हसीन थे उन सपनों को पूरा करने का ख्याल काफी दीवाना था, आज उन सपनों से भरा गुल्लक फूट गया चलो कोई बात नहीं दिल ही तो था टूट गया, हमने कहा था उन्हें की कोई परेशानी हो तो बात करिए आपके मन के अंदर जो भरा है उसको साफ करिए, पर उन्होंने ना कुछ बोला ना कुछ सुना सीधा फैसला लिया जिस फैसले से बीच सफर मै पीछे मै छूट गया चलो कोई बात नहीं दिल ही तो था टूट गया, रोज़ समझाता हूं खुदको की जा चुकी हो तुम पर मान नहीं पाता क्यों किया तुमने ऐसा ये बात जान नहीं पाता, ठीक है जो तुमने किया वो फैसला तुम्हारा था पर उस फैसले की वज़ह से एक इंसान का भरोसा हमेशा के लिए टूट गया चलो कोई बात नहीं दिल ही तो था टूट गया दिल ही तो था टूट गया। -Akrit If you do like...

तुझे याद मेरी आएगी।

 जिस दिन बरसेगा बादल और साल की पहली बारिश की पहली बूंद तेरे चेहरे पे आयेगी तब तुझे याद मेरी आएगी, जब साल की पहली बारिश में जाके तू नहाएगी तब तुझे याद मेरी आएगी, जब वातावरण बदलेगा और मौसम में एक ठंडी हवा छाएगी तब तुझे याद मेरी आएगी, जब खुशी के इस माहौल में अकेलेपन की बात तुझे सताएगी तब तुझे याद मेरी आएगी, जब सब खुश होकर साथ में घूमेंगे एक दूसरे से अपनी बातें बाटेगे और तू किसी को भी अपने दिल का हाल नहीं सुनापाएगी तब तुझे याद मेरी आएगी, जब प्यार के इस मौसम में तू खुद को बेबस अकेली पाएगी तब तुझे याद मेरी आएगी याद मेरी आएगी। -Akrit If You like my work then share leave a comment and follow the BLOG. My Social Handles

तेरी यादें।

 मै एक मुसाफ़िर हूं जो तेरी गली मै आके भटकता है पता नहीं क्यों आज भी दिल तेरी यादों मै तड़पता है, तेरे जाने के बाद कई लोग आए कई रिश्ते बनाए, पर पता नहीं क्यों वो रात का अकेलापन मुझे अंदर ही अंदर खटकता है आज भी दिल तेरी यादों मै तड़पता है, की मै हूं वही पर वो बात नहीं है मेरे हाथो मै जो तेरा हाथ नहीं है, तुझे किसी और के साथ देख मन अभी भी मचलता है आज भी दिल तेरी यादों मै तड़पता है, वो शामे याद है मुझे जो तेरे साथ गुजारी थी मै बहुत खुश था और ज़िंदगी बड़ी सुहानी थी, अब शाम मै भी वो बात नहीं जो तू मेरे साथ नहीं, बिना बात कभी - कभी रोता हूं मै क्योंकि इश्क़ मै खा चुका धोका हूं मै, ऐसे ही एक आशिक़  अपने प्यार के दीदार को तरस्ता है आज भी दिल तेरी यादों मै तड़पता है तेरी यादों मै तड़पता है। -Akrit . My Social Handles(TAP THIS)

यादें लेते आना।

सुना है तुम वापिस आरहे हो? अच्छा तो सुनो आते वक़्त एक काम करते आना  जो यादें हमने साथ बिताई थी वो यादें लेते आना, क्या है की थक गया हूं मै दिल को समझाते समझाते  यह पागल आज भी तेरे लिए पागल है, इस पागल दिल  की दवा लेते आना, सुनो आरहे हो तो आते आते यादें लेते आना, आज तुम्हे गए हुए एक अरसा बीत गया है और इस दौरान मुझे छोड़के हर चीज बदल गई है, अब मेरे लिए भी बदलाव की एक उमीद लेते आना, सुनो आरहे हो तो आते आते यादें लेते आना, क्या है की बदलना हम भी चाहते थे पर बदल नहीं पाए तुझे छोड़ना चाहते थे पर छोड़ नहीं पाए आज तेरे बिना दिल इतना अकेला पड़ गया है की कोई साथी नहीं है, इस दिल को बहलाने   के लिए एक खिलौना लेते आना, सुनो आरहे हो तो आते आते यादें लेते आना यादें लेते आना। -Akrit