Skip to main content

तुझे याद मेरी आएगी।

 जिस दिन बरसेगा बादल और साल की पहली बारिश की पहली बूंद तेरे चेहरे पे आयेगी तब तुझे याद मेरी आएगी,


जब साल की पहली बारिश में जाके तू नहाएगी तब तुझे याद मेरी आएगी,

जब वातावरण बदलेगा और मौसम में एक ठंडी हवा छाएगी तब तुझे याद मेरी आएगी,

जब खुशी के इस माहौल में अकेलेपन की बात तुझे सताएगी तब तुझे याद मेरी आएगी,

जब सब खुश होकर साथ में घूमेंगे एक दूसरे से अपनी बातें बाटेगे और तू किसी को भी अपने दिल का हाल नहीं सुनापाएगी तब तुझे याद मेरी आएगी,

जब प्यार के इस मौसम में तू खुद को बेबस अकेली पाएगी तब तुझे याद मेरी आएगी याद मेरी आएगी।

-Akrit


If You like my work then share leave a comment and follow the BLOG.




Comments

Post a Comment