Skip to main content

दिल ही तो था टूट गया।

 आज वो यू छोड़कर चली गई हमे जैसे कोई बच्चा अपने खिलौने से ऊब गया चलो कोई बात नहीं दिल ही तो था टूट गया,

रिश्ता उनका हमारा काफी प्यारा था मानो जैसे दो लोगो के जीने का वही सहारा था, आज वो रिश्ता किसी किताब के आखरी पन्ने मै दबकर रूठ गया चलो कोई बात नहीं दिल ही तो था टूट गया,

वो वक़्त बड़ा सुहाना था प्यार उनका हमारा काफी पुराना था कुछ सपने देखे थे हमने भी जो काफी हसीन थे उन सपनों को पूरा करने का ख्याल काफी दीवाना था, आज उन सपनों से भरा गुल्लक फूट गया चलो कोई बात नहीं दिल ही तो था टूट गया,

हमने कहा था उन्हें की कोई परेशानी हो तो बात करिए आपके मन के अंदर जो भरा है उसको साफ करिए, पर उन्होंने ना कुछ बोला ना कुछ सुना सीधा फैसला लिया जिस फैसले से बीच सफर मै पीछे मै छूट गया चलो कोई बात नहीं दिल ही तो था टूट गया,

रोज़ समझाता हूं खुदको की जा चुकी हो तुम पर मान नहीं पाता क्यों किया तुमने ऐसा ये बात जान नहीं पाता, ठीक है जो तुमने किया वो फैसला तुम्हारा था पर उस फैसले की वज़ह से एक इंसान का भरोसा हमेशा के लिए टूट गया चलो कोई बात नहीं दिल ही तो था टूट गया दिल ही तो था टूट गया।

-Akrit

If you do like my work then share,comment your thoughts and follow to support my WORK.



Comments

Post a Comment