Skip to main content

Posts

शहर में फिर चुनाव आ रहे है।

                                        Photo Source-Medium.com/Munner's Daily/@sangeeth_s माहौल बदलने लगा है इस शहर का हर जगह से आजकल बड़े बड़े  काफ़िले जा रहे है पूछा तो मालूम पड़ा कि नेताजी जनसंपर्क के लिए आ रहें है, जब बैठे देखा इस बड़े नेता को एक गरीब के यहां तो लगने लगा हमें भी की शायद शहर में फिर चुनाव आ रहे है,  रोज़ हो रही है विशाल रैलियां किए जा रहे है फिर नए वादे लोगो को भी लगने लगा है कि शायद काफी नेक है नेताजी के इरादे, फिर एक नए प्रत्याशी एक नए जोश के साथ चुनावी मैदान में आ रहे है लगता है शहर में फिर चुनाव आ रहे है, आधे कार्यकर्ता है पार्टी से नाराज़ कि मिली नहीं उनको टिकट इस बार तो वहीं आधो ने तो इस वजह से छोड़ दिया पार्टी का ही साथ,लगता है होने लगा है अब राजनीति में भी व्यापार, टिकट ना मिलने की वजह से कोई पुराने नेता पार्टी के खिलाफ खड़े होने जा रहा है लगता है शहर में फिर चुनाव आ रहे है, जगह जगह भीड़ लगी है रोज़ देर रात चल रही है सभाएं बैठकों ...

जीवन में किसी की कमी सी है।

जीवन में किसी की कमी सी है सांस चल तो रही है पर थमी सी है, बेपनाह मोहब्बत करने की एक आस है वो आस भी अब दबी सी है जीवन में किसी की कमी सी है, सुबह का सूरज देखे भी इतना वक़्त होगया है की अब सूरज से भी बात कटी सी है जीवन में किसी की कमी सी है, रोज़ सोचता हूं कुछ काम करू तो दिमाग कहीं लगे पर अब दिमागी गुफ्तुगी भी थमी सी है जीवन में किसी की कमी सी है, मै रोज़ बाहर जाता हूं खुदकी तलाश मै खुदको खोजने लेकिन, लगता है मेरी खुदसे कोई दुश्मनी सी है जीवन में किसी की कमी सी है, अकेला पूरा दिन ख्यालों मै रहता हूं पर कुछ सोच नहीं पता लगता है मेरे और मेरे ख्यालों के बीच कोई दरार पड़ी सी है जीवन में किसी की कमी सी है, सोचता हूं लिख दू हर दुख हर परेशानी हर बात का सच पर, शायद सच की और मेरी मुलाक़ात मै अभी एक सदी बची सी है, जीवन में किसी की कमी सी है कमी सी है। ~Akrit if you like my work  thenshare, comment your thoughts and follow the blog to stay updated. My Social handles

तू

 तू बात ना किया कर वफाओं की लोगो के साथ ऐसे भरी महफ़िल में अपनी पहचान गवाया नहीं करते, तू दिल फिर ना लगाना गैरो के साथ  ऐसे अपने दिल को दुखाया नहीं करते, तू शायरी नहीं सुनाना महफिलों मै जाके ऐसे अपने अंदर का दर्द किसी को बताया नहीं करते, तू भरोसा ना कर जाना बिना सोचे किसी पर भी ऐसे पुरानी गलतियां दोहराया नहीं करते, तू ना देखना किसी को प्यार करते हुए ऐसे कोई नया दर्द उगाया नहीं करते, तू कमजोर ना पड़ जाना किसी गैर के सामने ऐसे खुदका मज़ाक बनाया नहीं करते, तू बात ना किया कर वफाओं की लोगो के साथ ऐसे भरी महफ़िल मै अपनी पहचान गवाया नहीं करते गवाया नहीं करते। -Akrit if you do like my writings then please share, comment your thoughts and follow the blog to support my work. My social handles

मैं कलम हूं।

 मैं कलम हूं लिखता जाऊंगा दिल की हर बात को लफ़्ज़ों में पीरोता जाऊंगा हर याद को हर बात को दिल के अंदर दफन हो चुके उस हर राज को मैैं पन्नों पे बिखेरता जाऊंगा मैं कलम हूं लिखता जाऊंगा, हा लिखूंगा उसके बारे में भी जिसने तुम्हे लिखना सिखाया है, लिखूंगा उसकी खूबसूरती के बारे में जिसे देख तू आज भी पागल हो जाता है लिखूंगा  उसके हर अंदाज़ - अदह के बारे में जो आज भी तुझे मदहोश करते है उसके प्यार के बारे में उसके इकरार के बारे में उसके जाने के बाद के गम के बारे में, उसके साथ होने की खुशी से लेके उसके ना होने के गम तक मैं तेरे साथ चलता जाऊंगा मैं कलम हूं लिखता जाऊंगा, लिखूंगा मैं तेरी ख्वाहिशों के बारे में जो तुने सिर्फ मुझे बताई है लिखूंगा मैं उन सपनों के बारे में जो तेरी ये आंखे रोज़ देखती है लिखूंगा उस खुशी के बारे में जो तू अपने माता - पिता के चेहरे पर देखना चाहता है लिखूंगा तेरी उन बचपन की यादों के बारे में जिन्हें याद करके आज भी तेरी आंखे भर आती है लिखूंगा तेरे यारों के बारे में जिन्हें तू कभी खुद बोल नहीं पाया और ना शायद बोल पाएगा की वो तेरे जीवन में उतने ही जरूरी है जितना जि...

फ़िर मिलेंगे।

 फ़िर मिलेंगे एक दिन वहीं जगह होगी वहीं शाम होगी मौसम भी प्यारा रहेगा और कुछ प्यारी बात होगी पुरानी यादों को याद करेंगे और कुछ नई बातें हम साथ करेंगे तेरी जुल्फों को फिर सेहलाके तेरी खूबसूरती की तारीफ करुंगा उसी तरह तू मुझे तंग कर मेरे बालों को खराब करना मेरे साथ बिताए कुछ ऐसे हसीन पलों को तू हमेशा याद करना, ऐसे ही बातों बातों मै अपनी यादों के डिब्बे मै कुछ और नई यादें हम यार भरेंगे फिर मिलेंगे एक दिन और कुछ प्यारी बातें हम साथ करेंगे,हर बीतता पल हमें तंग करेगा अलग होना होगा फिर ये सवाल भी खूब खलेगा पर जो भी होगा जैसा भी होगा साथ बिताए इन कुछ पलो को हम अपने दिल के काफी पास रखेंगे फिर मिलेंगे एक दिन और कुछ प्यारी बातें हम साथ करेंगे,फिर आखिर मै एक दूसरे को अलविदा करके अपने अपने जीवन मै वापिस लौटेंगे वो आखरी बार गले लगकर अपना प्यार साथ रखेंगे, एक दूसरे से फिर मिलने के झुटें वादें हम करेंगे पर उन्न वादों मै भी एक सुकून होगा ऐसे ही वादों को प्यार की यादों को हम हमेशा साथ रखेंगे फिर मिलेंगे एक दिन और कुछ प्यारी बातें हम साथ करेंगे हम साथ करेंगे। -Akrit If you like my work then share,com...

टूट चुका हूं मै।

 टूट चुका हूं मै आ बचाले ले मुझे की प्यार है तुझे आज भी ये बतादे मुझे, दुनिया के सारे गम भूलजाऊ अपनी मोहब्बत का वो जाम फिर पिलादे मुझे, छोड़ा था तुने हमें पराया कहकर दिल लगाया तुने गैरो को अपना समझकर, इस कदर टूट गया था मै तेरे जाने के गम से के निकल नहीं पाया हूं तेरी यादों के भँवर से वो पुराने गिलेशिखवे भुलाके अपनाले मुझे सुन टूट चुका हूं मै आ बच़ाले ले मुझे, अकेला होगया था इतना की खूदसे ही डरने लगा था रातो को अकेले अपने - आप से बातें मै करने लगा था शायद लगने लगा था की नहीं आएगी तू वापिस इसलिए तुझे खोने के गम से मै डरने लगा था, इन अकेली रातों मै कुछ घेरी बातों मै अपना साथी बनाले मुझे सुन टूट चुका हूं मै आ बचालेे मुझे आ बचाले मुझे। -Akrit If you like my work then share,comment your thoughts and follow to support my work. Social Handles

दिल ही तो था टूट गया।

 आज वो यू छोड़कर चली गई हमे जैसे कोई बच्चा अपने खिलौने से ऊब गया चलो कोई बात नहीं दिल ही तो था टूट गया, रिश्ता उनका हमारा काफी प्यारा था मानो जैसे दो लोगो के जीने का वही सहारा था, आज वो रिश्ता किसी किताब के आखरी पन्ने मै दबकर रूठ गया चलो कोई बात नहीं दिल ही तो था टूट गया, वो वक़्त बड़ा सुहाना था प्यार उनका हमारा काफी पुराना था कुछ सपने देखे थे हमने भी जो काफी हसीन थे उन सपनों को पूरा करने का ख्याल काफी दीवाना था, आज उन सपनों से भरा गुल्लक फूट गया चलो कोई बात नहीं दिल ही तो था टूट गया, हमने कहा था उन्हें की कोई परेशानी हो तो बात करिए आपके मन के अंदर जो भरा है उसको साफ करिए, पर उन्होंने ना कुछ बोला ना कुछ सुना सीधा फैसला लिया जिस फैसले से बीच सफर मै पीछे मै छूट गया चलो कोई बात नहीं दिल ही तो था टूट गया, रोज़ समझाता हूं खुदको की जा चुकी हो तुम पर मान नहीं पाता क्यों किया तुमने ऐसा ये बात जान नहीं पाता, ठीक है जो तुमने किया वो फैसला तुम्हारा था पर उस फैसले की वज़ह से एक इंसान का भरोसा हमेशा के लिए टूट गया चलो कोई बात नहीं दिल ही तो था टूट गया दिल ही तो था टूट गया। -Akrit If you do like...